Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
यशस्वी जायसवाल को छोड़कर अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। 359 रनों के जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल (77) और रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 113 रनों से करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बना कर भारत को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। यशस्वी जायसवाल को छोड़कर अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। 359 रनों के जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल (77) और रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जयसवाल (77) के अलावा रविंद्र जडेजा ही कीवी गेंदबाजों के सामने सहजता से खेल सके। वहीं अनुभवी रोहित शर्मा (8) और विराट कोहली (17) लगातार दूसरी पारी में प्रभाव नहीं छोड़ सके। शुभमन गिल ने 23 रन बनाए। ऋषभ पंत दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुये वहीं पहली टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले सरफराज खान पुणे की पिच पर दूसरी पारी में भी नहीं चले और नौ रन के निजी स्कोर पर सेंटनर का शिकार बने। उन्होने पहली पारी में 11 रन का योगदान दिया था। वॉशिंगटन सुंदर 21 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। यशस्वी जायसवाल (65 गेंद में 77 रन) ने कीवी आक्रमण का डटकर सामना किया और शुभमन गिल (31 गेंद में 23 रन) के साथ 62 रन की साझेदारी की। सैंटनर ने गिल को पहली स्लिप में लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। जायसवाल भी पहली स्लिप में कैच देकर आउट हुए। सुपरस्टार विराट कोहली (17) एक बार फिर नाकाम रहे। ऋषभ पंत (0) कोहली के साथ गलतफहमी के बाद रन आउट हो गए। सरफराज खान नौ रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 47 गेंद में 21 रन बनाए और चाय से ठीक पहले ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर आउट हुए। अश्विन 18, आकाशदीप एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा (42) अंतिम विकेट के रूप में गिरे।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरु किया और उनकी पूरी टीम 255 रन बना कर पवेलियन लौट गई। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर चार विकेट लेकर सबसे सफल रहे वहीं रविंद्र जडेजा ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे, इसके जवाब में पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 156 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रनों की बढ़त मिली थी। पहली पारी में 103 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी इनिंग में 255 रन बनाए और भारत के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में भारतीय टीम 245 रन ही बना सकी और 113 रनों से मैच गंवाया।